
यदि आप अपने परिवार में सुख संपत्ति एवं धन धान्य चाहते है तो आपको शाम को दीपक जलाते समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
हिन्दू धर्म में सुबह शाम पूजा पाठ करना एवं घर में दीपक अथवा ज्योति जलाना शुभ माना जाता है।
ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान की पूजा भी हो जाती है तथा आस पास के वातावरण में सकारात्मकता बनी रहती है।
दीपक के ऊपर जलती हुई लौ को उन्नति और प्रगति का प्रतीक माना जाता है।
सनातन धर्म में हर शुभ काम करते समय मंत्रो का उच्चारण किया जाता है। इसी प्रकार, पुराणों में कुछ ऐसे मंत्र बताये गए है जो आपको घर पर दीपक जलाते समय उच्चारण करने चाहिए।
शुभं करोति कल्याणम् आरोग्यम् धनसंपदा। शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपकाय नमोस्तुते।। दीपो ज्योति परंब्रह्म दीपो ज्योतिर्जनार्दन:। दीपो हरतु मे पापं संध्यादीप नमोस्तुते।।
इस मंत्र का अर्थ है कि हमने जो दीपक जलाया है, उससे हमारा शुभ हो, कल्याण हो, स्वास्थ्य ठीक हो, धन धान्य में वृद्धि हो, सबको सद्बुद्धि मिले और ब्रह्म स्वरूप यह दीपक व्यक्ति के पापों का नाश करे।